बोको हराम ने तीन गांवो पर किया हमला, 30 को उतारा मौत के घाट
बोको हराम ने तीन गांवो पर किया हमला, 30 को उतारा मौत के घाट
Share:

कानो : नाइजीरिया के खूंखार आतंकी संगठन बोको हराम के चरमपंथियों ने उतर पूर्वी नाइजीरिया के तीन गांवो में हमले बोले, जिसमें 30 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए। विक एण्ड में हुए इस हमले की जानकारी निगरानी विभाग ने दी। नाइजीरियाई सेना को बोको हराम के खिलाफ लड़ने में मदद कर रहे मुस्तफा करीमबे ने हमले के बारे में बताया कि अधिकतर पीड़ितों की हत्या कर दी गई और कइयों को छुरे से काट दिया गया, जिसके घाव अब भी मौजूद है।

हमले की खबर काफी देर से आई, क्यों कि बोको हराम द्वारा पूर्व में किए गए हमले में दूरसंचार के खंभों को नष्ट कर दिया गया था। जिससे संचार सेवा पूरी तरह बाधित है। इस्लामी चरमपंथियों ने गांवो पर हमला बोलकर कब्जा कर लिया और पीड़ितो को जख्मी कर गांव में आग लगा दी। बता दें कि ये गांव बुरातेई के निकट है, जो सेना प्रमुख ची युसूफ बुरातेई का होम टाउन है। एक अन्य सदस्य मूसा सुलेमान ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित हुए वारवरा में 20 लोग मारे गए।

एएफपी द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार, नए राष्ट्रपति द्वारा मई में पद ग्रहण करने के बाद से अब तक 1530 हत्यांए हो चुकी है। इन हमलों में पूरे-पूरे गांव को लूटकर आग लगा दी गई। वहां के रहवासियों का कहना है कि सेना द्वारा बोको हराम पर दबाव बनाए जाने के कारण ये हमले हो रहे है। गुरुवार को भी बोको हराम ने कामूया गांव पर हमला बोला औऱ लोगो के सिर धड़ से अलग कर दिए। नाइजीरिया सरकार ने इसमाह तक बोको हराम के खात्मे का प्रण लिया था। 2009 से अब तक 17 हजार लोग मारे जा चुके है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -