चित्रकूट में खनन माफिया पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
चित्रकूट में खनन माफिया पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में खनन माफियाओं का आतंक कितना बढ़ गया है, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि छापा मारने आई पुलिस टीम पर उन्‍होंने हमला बोल दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात बालू घाट से अवैध तरीके से खनन कर बैल गाड़ि‍यों पर लोड किया जा रहा था।

इस सूचना पर गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं के गुर्गों ने धावा बोल दिया। एक सिपाही के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के नदी घाट की है। पुलिस टीम पर हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहाड़ी थानेदार के साथ ही सीमावर्ती कमासिन थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस टीम ने हमलावरों को चिन्हित कर खोजबीन शुरू कर दी है। 

खनन माफियाओं के गुर्गों के हमले में तीन सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट-बांदा सीमावर्ती ममसी गांव के पास बागे नदी घाट पर बड़े स्तर पर अवैध खनन होता है। यहां मोरंग लादकर बैल गाड़ी से सड़क तक ले लाने के बाद ट्रकों में भर करके आगे भेजा जाता है।

फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी और डेविड लीन को समर्पित किया प्रियदर्शन ने अपना राष्ट्रीय पुरस्कार

'मैगी' को लेकर फिर आई बुरी खबर, Nestle ने खुद माना- ये सेहत के लिए अच्छी नहीं

कच्चे तेल की कीमत में तीन महीने में आया सबसे अधिक उछाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -