काले हो गए हैं होंठ तो अपनाएं यह घरेलू उपाय
काले हो गए हैं होंठ तो अपनाएं यह घरेलू उपाय
Share:

आज के समय में लडकियां हो या लड़के सभी अपने होंठों को लेकर गंभीर रहते हैं। आज के समय में कई लोगों के होंठ काले हो जाते हैं और इसी कालेपन के चक्कर में वह परेशान रहते हैं। लड़कों को अक्सर टोका जाता है तुम्हारे लिप्स काले क्यों हैं, क्या तुम सिगरेट पीते हो? हालाँकि सबके सामने शर्मिंदा होने से अच्छा है खुद पर ध्यान देना। आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे लिप्स का कालापन दूर हो जाएगा। 
 
चुकंदर का जूस- चुकंदर जूस का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जी हाँ और कई लोग सलाद के रूप में इसका सेवन करते हैं। आप देखते होंगे यह दिखने में गुलाबी और लाल रंग के होते हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। हालाँकि अगर आप लंबे समय से काले लिप्स से परेशान हैं तो चुकंदर के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर लिप्स पर इसका लेप लगाएं। लाभ होगा। 
 
चीनी और नींबू- चीनी और नींबू रस के कॉम्बिनेशन का असर गर्मियों में ज्यादा दिखता है। नींबू में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के डेड सेल्स को एक्टिव करने के काम आते हैं। जी दरअसल आप सभी ने कई बार देखा होगा घर में लोग नींबू को चेहरे पर अप्लाई करते हैं, हालाँकि इसका इस्तेमाल आप अपने होंठों पर भी कर सकते हैं। इसके लिए एक आधा टुकड़ा नींबू लें और उसके ऊपर थोड़ी चीनी डाल दें। अब इसको स्क्रब की तरह लिप्स पर घुमाएं।

 
एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल्स- एलोवेरा जूस का सेवन डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रामबाण माना जाता है। हालाँकि यह बालों और चेहरों के लिए भी सबसे अच्छा है। जी दरअसल इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं जो चेहरे पर ग्लो लाते हैं। इसके अलावा इसकी मदद से लिप्स केयर बाम घर पर ही तैयार कर सकते हैं।


चेहरे के अनचाहे बाल दूर करेंगे ये 2 फेसपैक

बड़ी से बड़ी पथरी को गलाकर बाहर कर देंगी ये चीजें, आज से शुरू कर दें खाना

स्विच बोर्ड पर लग गए हैं काले दाग-धब्बे तो अपनाए ये एक सबसे असरदार नुस्खा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -