जम्मू में बाढ़ में फंसे BSF जवानों को सुरक्षित निकाला
जम्मू में बाढ़ में फंसे BSF जवानों को सुरक्षित निकाला
Share:

जम्मू : देशभर में मानसून के सक्रिय हो जाने के साथ ही जम्मू - कश्मीर में भी तेज़ बारिश से हालात बेकाबू हो चुके हैं। राज्य में बाढ़ का प्रकोप है। यहां बाढ़ से जहां कई क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के करीब 28 जवान भी फंस गए। इन जवानों को अब सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। यही नहीं भारी बारिश के कारण पवित्र अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर लैंडस्लाईड के कारण ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान 2000 यात्रियों को बैस कैंप में ही रोक दिया गया। बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों के रास्ते बंद हो गए। हर कहीं जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। हालात येरहे कि जहां सड़क मार्ग पर यातायात बाधित रहा वहीं ट्रेनें या तो धीमी गति से चलाई गईं या फिर उनका परिचालन प्रभावित हुआ।

इस दौरान तापमान भी कम रहा। क्षेत्र के हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर क्षेत्रों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई। हालात ये रहे कि कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -