आज भाग्य देगा इन राशिवालों का साथ, इस एक राशिवाले को नहीं जाना चाहिए बाहर
आज भाग्य देगा इन राशिवालों का साथ, इस एक राशिवाले को नहीं जाना चाहिए बाहर
Share:

आज के समय में राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 जनवरी का राशिफल।

26 जनवरी का राशिफल-

मेष: आज परेशानियाँ रहेंगी और दिन चुनौतीभरा होगा। आज सब कुछ सँभाल लेंगे और सुख और सुकून का समय बना रहेगा। आज आसपास लोगों से मधुरता बनी रह सकती है और अपनी सूझबूझ से सबके साथ तालमेल बना रही। आज समय अच्छा है लेकिन थोड़ा चतुराई दिखाए। आज आपको उच्च का फल भी मिलने वाला है। आज नौकरी व्यवसाय में लाभ से हर्षित रहेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। आज आप अपने काम से संतुष्टि महसूस करेंगे ध्यान रहे वाणी पर संयम रखें। आज धन प्राप्ति का भी अच्छा योग है और भाग्य 94 प्रतिशत तक आपका साथ दे रहा है।

वृषभ: आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का आज अंत हो सकता है। आज मानसिक शांति और खुशी मिलेगी और वैवाहिक जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। आज नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे और कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें और भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: आज आप बहुत अधिक उम्मीद ना पालें और अपनी मेहनत और बुद्धि से स्थिति को संतुलित बनाए रख सकते हैं। आज आर्थिक विषयों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज खर्च पर नियंत्रण रखे और भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।


कर्क: आज आर्थिक योजनाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। आज कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी और अगर कोई काम शुरू करेंगे तो वह पूरा होगा। आज खान-पान और आराम होगा और खुशी मना सकते हैं। आज भाग्य 91 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आप पर दिन भर काम का दबाव रह सकता है मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज यश में वृद्धि होगी और धर्म-कर्म के काम में भी आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या: आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिल रहा है और नौकरी और व्यवसाय में नए अवसरों को तलाशने के लिए दिन उत्तम है। आज मानसिक सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं और सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम आज निपटा सकते हैं। आज मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज आपको संयम पूर्वक ही दिन बिताना चाहिए। आज लंबी दूरी की यात्रा का प्लान न बनाए और वाहन चलाते हैं तो लापरवाही ना करें। इसी के साथ नियमों का ध्यान रखें। आज अनजाने लोगों पर भरोसा तो बिल्कुल ना करें और अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों पर निर्भर ना रहें। आज भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक: आज धन निवेश कर सकते हैं और गृहस्थी में सुख चैन रहेगा। आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अच्छा तालमेल रहेगा। आज हल्के-फुल्के रोमांटिक मूड में हो सकते हैं और अंतरंग संबंध भी बन सकते हैं। भाग्य 74 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: आज उन्नतिदायक दिन है। आज आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। आज कहीं रुका हुआ धन है तो वह आज मिल सकता है। आज भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर: आज आपका रोमांटिक दिन है और प्रेमी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। आज उपहार का लेन-देन हो सकता है। आज आप अपने ज्ञान और अनुभव से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। आज आपका भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ: आज आपका दिन मिलाजुला हो सकता है और वाद-विवाद से आपको दूर रहना चाहिए, मानसिक रूप से परेशान होंगे। आज क्रोध अधिक आएगा लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज भौतिक सुख की चाहत पूरी होगी और परिवार के संग अच्छा समय गुजार सकते हैं।  आज भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

मीन: आज सफलता मिल सकती है इससे उत्साहित होंगे। आज आपका आत्मविश्वास आपको आगे लेकर जाएगा। आज भाई-बहनों से मधुर संबंध बनकर रखें तो आज फायदे में रहेंगे और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ दे सकता है।

नौकरी मिलने में आ रही है समस्या तो शनि देव के इस मन्त्र का करें जाप

शनि देव के प्रकोप को खत्म करने के लिए करें इस मन्त्र का जाप, ऐसे करे पूजा

गुप्त नवरात्रि आज, जानिये क्या है सामान्य नवरात्रों से खास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -