'2024 का चुनाव मोदी बनाम राहुल होगा..', पवन खेड़ा ने बताया कौन बनेगा पीएम ?
'2024 का चुनाव मोदी बनाम राहुल होगा..', पवन खेड़ा ने बताया कौन बनेगा पीएम ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए है। इस यात्रा में आज उनकी मां और UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस बीच पवन खेड़ा ने मीडिया के साथ चर्चा करते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर से पुरानी बहस को जन्म दे दिया। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी को पीएम पद का प्रत्याशी करार दिया। जाहिर है खेड़ा यह कहना चाह रहे थे कि, अब 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी बनाम राहुल’ की गूंज सुनाई देगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने भारत जोड़ो यात्रा में मार्च करते हुए कहा कि जब देश अगले लोकसभा चुनाव में वोट करेगा, तो राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए। मीडिया से बात करते हुए खेड़ा ने कहा कि, 'ये तो 2024 तक तय करेगा। पर यदि आप हमारे मन की बात पूछ रहे हैं तो वो यही है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।' बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

यह यात्रा अब तक केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा समेत 8 से अधिक राज्यों को कवर कर चुकी है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी आज थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। बता दें कि, यह दूसरी दफा है, जब सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में आरम्भ हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

बेहट में झिलमिल नदी के किनारे ध्रुपद केंद्र में सजी तानसेन समारोह की नौंवी सभा

एनडीआरएफ द्वारा रेल दुर्घटना की मॉक ड्रील की गई

सिख समाज ने खालिस्तानी समर्थक के पकड़े जाने को लेकर की पत्रकारवार्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -