होंडा की यह कार बनी दुनियां की सबसे पावरफुल कार
होंडा की यह कार बनी दुनियां की सबसे पावरफुल कार
Share:

वाहन निर्माता कंपनी होंडा का मानना है कि 2017 सिविक टायप आर दुनिया की सबसे फुर्तीली फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार है। बता दे कि कंपनी ने इसे पिछले महीने जिनेवा मोटर शो-2017 में पेश किया था। नई सिविक टायप आर की रफ्तार आकने के लिए इसे जर्मनी के मशहूर रेस ट्रैक नॉर्डस्क्लिफ पर दौड़ाया गया। यह ट्रैक करीब 20 किलोमीटर तक फैला हुआ है, इस कार ने ट्रैक का एक लैप 7 मिनट 43.8 सेकंड में तय कर लिया।

आपको बता दे कि इससे पहले वर्ष 2014 में पुरानी टायप आर ने नॉर्डस्क्लिफ ट्रैक का एक चक्कर 7 मिनट 50.6 सेकंड में पूरा किया था। यह रिकॉर्ड अक्टूबर 2016 में फॉक्सवेगन गोल्फ जीटीआई क्लबस्पोर्ट एस ने तोड़ दिया था, इसने 7 मिनट 47.19 सेकंड में चक्कर पूरा किया था। अब फिर से सिविक टायप आर इस ट्रैक की किंग बन गई है। आइए जाने इस पावरफुल कार की खासियत,

खासियत-
1.2017 सिविक टायप आर को दसवीं जनरेशन की होंडा सिविक पर तैयार किया गया है।
2.इस में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर का वीटेक टर्बो इंजन कुछ नए बदलाव के साथ दिया गया है।
3.इस वजह से इसकी पावर बढ़ी है। इसकी पावर 320 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। 
4.इस में पहले की तुलना में 10 पीएस की ज्यादा पावर मिलती है। 
5.नई टायप आर को केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उतारा गया है।
6.नई सिविक टायप आर पहले की तुलना में 16 किलोग्राम हल्की और 38 फीसदी ज्यादा मजबूत है। 
7.चौड़े टायर, लम्बा व्हीलबेस और नए मल्टी-लिंक सस्पेंशन की वजह से नई टायप आर ने यह रिकॉर्ड बनाया है।

अब लिजिए अपनी मनचाही कार चलाने का मजा

जल्द लॉन्च होगी वोल्वो कि यह इलैक्ट्रिक कार

निसान इस साल लांच करेगी अपनी X-ट्रेल हाइब्रिड कार,जानें कीमत

अब गाड़ियों की जगह सड़कें बजाएंगी हॉर्न

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -