साल 2016 की ये 13 भारतीय नारी, जो रही सब पर भारी
साल 2016 की ये 13 भारतीय नारी, जो रही सब पर भारी
Share:

वर्ष 2016 जीवन के उतार - चढ़ाव से भरा रहा। तो दूसरी ओर इसमें कई तरह की उपलब्धियां भी लोगों ने हासिल की। यह वर्ष विशेषतौर पर महिलाओं के लिए रहा। इतना ही नहीं यह वर्ष 2016 महिलाओं के लिए विशेष रहा। महिलाओं ने कीर्तिमान रचा। कहीं महिलाओं को फाईटर प्लेन उड़ाने का अवसर दिया गया तो दूसरी ओर महिलाओं को मंदिरों में प्रवेश दिए जाने को लेकर लड़ाईयां लड़ी गईं।

भारतीय खिलाड़ियों से सजे ओलिंपिक दल के खिलाड़ी जब नंबर एक और नंबर तीन का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। उनका प्रदर्शन उम्दा था मगर इन क्रमों पर वे जगह नहीं बना पा रहे थे तब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भारत को सफलता दिलवाई। भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर के प्रदर्शन को विश्व के खिलाड़ियों ने सराहा। कुछ ऐसी ही महिलाओं की उपलब्धियां इस तरह रही -

 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को वर्ष 2016 की ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में स्थान मिला। दरअसल यह पत्रिका बहुत ही लोकप्रिय है। इस पत्रिका ने ट्विटर पर कूटनीति को प्रचलित करने हेतु सुषमा स्वराज को शुभकामना दी। पत्रिका के माध्यम से कहा गया कि सुषमा स्वराज ने देश को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है।

महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti Sayeed)

जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर महबूबा मुफ्ती ने शपथ ली। ऐसा समय जब आतंकवाद और अलगाववाद राज्य में हावी था और एक हिंदूवादी प्रतिष्ठा वाली पार्टी के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा गठबंधन कर सरकार बनाई गई ऐसे में महबूबा ने बेहतर कार्य किया। मगर उन्होंने कश्मीर के लोगों के हितों से समझौता न करने की बात कही।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका के शो क्वांटिको में एफबीआई एजेंट के तौर पर पीपल्स च्वाईस अवार्ड प्रदान किया गया। प्रियंका चोपड़ा गूगल पर सबसे अधिक सर्च होने वाली हस्ति भी बनी। प्रियंका की इस वर्ष सबसे अधिक कमाई भी हुई।

अनिता डोंगरे (Anita Dongre)

दरअसल फैशन की दुनिया में अपना नाम करने वाली महिला के तौर पर अनिता डोंगरे को जाना जाता है। अनिता डोंगरे गूगल पर सबसे अधिक सर्च की गईं। उन्होंने ही ब्रिटेन के शाही परिवार के मेंबर केट मिडिलटन द्वारा डिज़ाईन किया गया परिधान पहना था।

अवनी , भावना, मोहना (Avani, Bhawana, Mohana​)

भारतीय महिलाओं को पहली बार विमान उड़ाने का अवसर दिया गया। वह भी फाईटर प्लेन। जी हां, भारतीय वायु सेना के फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली तीन महिलाओं अवनी चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह ने अपनी ट्रेनिंग पूर्ण कर ली। इस मामले में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने औपचारिक तौर पर कमीशन प्रदान किया। भारत के लिए यह एक बड़ी और गौरवमयी घटना थी।

सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi)

भारत की लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने मल्टीनेशनल सैन्य अभियान का नेतृत्व किया। वे इस अभियान में शामिल भारतीय सेना की टुकड़ी की प्रमुख अधिकारी रहीं। इस अभियान का नाम एक्सरसाइज फोर्स 18 था। इतना ही नहीं सोफिया कुरैशी ने 2 मार्च से 8 मार्च तक पुणे में आयोजित की गई फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज में शांतिरक्षण अभियान के ही साथ मानवीय खनन कार्य में महत्वपूर्ण रोल अदा किया। इस अभियान में भारत के 18 सेनिक शामिल हुए।

सीआरपीएफ में महिला 

भागीदारी दरअसल केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की महिला जवानों की टुकड़ी ने राजपथ पर होने वाले मार्च में भागीदारी की। पहली बार सीआरपीएफ की महिला जवानों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया।

साक्षी मलिक, पीवी सिंधु​ (Sakshi Malik, P. V. Sindhu)

खेलों के महत्वपूर्ण आयोजन रियो ओलिंपिक में महिलाओं ने भारत के कौशल का प्रदर्शन किया। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम वर्ग में रेपेचेज श्रेणी में भारत को कांस्य पदक की सफलता दिलवाई। दूसरी ओर बैडमिंटन में महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रजत पदक जीता। उन्होंने ओलिंपिक में पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाई। उन्होंने एकल स्पर्धा में विश्व की पहले क्रम की खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराया।

दीपा करमाकर (Dipa Karmakar)

रियो ओलिंपिक में जिमनास्ट दीपा करमाकर ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपा करमाकर ने वाल्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में 4 था स्थान अर्जित किया। प्रोडुनोवा में दीपा करमाकर ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपा करमाकर का प्रदर्शन शानदार था। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने ओलिंपिक ही नहीं पैरालिंपिक में शानदार सफलता अर्जित की है। वे देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। एफ 53 स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक अर्जित किया। गौरतलब है कि दीपा लकवा से पीड़ित हैं और कमर के नीचे के भाग में उन्हें लकवा है।

वर्ष 2016 के अंत में आई नौकरियों की भरमार

वर्ष 2016 में सर्वाधिक कमाई की इन दो सितारों ने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -