बांग्लादेश सीमा पर पकड़ाए 2 हजार रूपए के नकली नोट
बांग्लादेश सीमा पर पकड़ाए 2 हजार रूपए के नकली नोट
Share:

नई दिल्ली। एक ओर जहां भारत ने 500 रूपए और 2 हजार रूपए के नए नोट चलन में प्रारंभ कर दिए हैं वहीं पाकिस्तान अब 2 हजार रूपए के और अन्य मुद्राओं के नकली नोट बड़े पैमाने पर भारत की सीमा में भेजने में लगा है। दरअसल बांग्लादेश के रास्ते से तो कहीं नेपाल के रास्ते से नकली नोट पहुंचाए जा रहे हैं।

इस मामले में सीमा सुरक्षा बल को लेकर जानकारी सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में 2000 रूपए के नकली नोट जब्त हुए हैं इन नोटों का मूल्य लगभग 96 हजार रूपए बताया गया है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा शरीफुल साह को पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 96 हजार रूपए के नोट मालदा के वैष्णवनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में बरामद हुए। इस मामले में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी ने कहा कि बीते सप्ताह भारत और बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 100 रूपए के नोट बरामद हुए थे। सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि नकली नोट के कारोबार को लेकर अब पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बरामद हुए 2 लाख रूपए के नकली नोट

नेपाल के रास्ते भारत में जाली नोट लाने का प्रयास कर रहा पाकिस्तान

फेल हो गई नोटबन्दी,पाकिस्तान ने बनाए दो हजार के नकली नोट

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -