नेपाल के रास्ते भारत में जाली नोट लाने का प्रयास कर रहा पाकिस्तान
नेपाल के रास्ते भारत में जाली नोट लाने का प्रयास कर रहा पाकिस्तान
Share:

लखनऊ। यूं तो भारत में नोटबंदी के माध्यम से नकली नोट के कारोबार को रोकने और जाली मुद्रा को समाप्त करने के लिए सरकार ने प्रयास किया था लेकिन अब देश में एक बार फिर जाली नोट के आने का खतरा बना हुआ है। पाकिस्तान को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि भारत के विरूद्ध जाली नोट लाने का प्रयास पाकिस्तान कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से 100 रूपए के नकली नोट छापे जा रहे हैं।

ये नकली नोट नेपाल के रास्ते से भारत में लाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इनके चलन में आने की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन ऐसे ही नोट के कारोबार में लगे आरोपी संजीव उर्फ मुकेश व अरविंद को पकड़ लिया गया है। ये आरोपी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली के निवासी हैं।

आरोपियों के पास से 6 लाख रूपए की नकली मुद्रा बरामद हुई ये नोट पाकिस्तान में छापे गए हैं आरोपियों से मोबाईल फोन जब्त हुए हैं। आारोपियों से जाली नोट के कारोबार को लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान यह कहा गया कि स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने कहा कि नकली नोट के साथ इन आरोपियों के दिल्ली के सोनिया विहार में मिलने की जानकारी थी। इतना ही नहीं स्पेशल सेल द्वारा इन आरोपियों को क्षेत्र में रेडलाईट एरिया में घेर कर पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 100 रूपए के 4 हजार नोट और 2000 अन्य नकली नोट मिले हैं। अब इनसे पूछताछ की जा रही है।

फेल हो गई नोटबन्दी,पाकिस्तान ने बनाए दो हजार के नकली नोट

नकली नोट बनाने वाली मास्टर माइंड महिला पुलिस कि गिरफ्त में

वित्त मंत्रालय का दावा नोटबंदी के बाद जाली नोटों की तस्करी रुकी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -