भारत-बांग्लादेश सीमा पर बरामद हुए 2 लाख रूपए के नकली नोट
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बरामद हुए 2 लाख रूपए के नकली नोट
Share:

कोलकाता : नोटबंदी के बाद अब फिर से जालीनोटों की परेशानी बढ़ने लगी है हालांकि अभी जाली नोट कथिततौर पर चलन में नहीं आए हैं। मगर इन नोटों को सीमा क्षेत्र पर बरामद किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भारत बांग्लादेश सीमा पर 2 लाख रूपए के 2 हजार रूपए के नकली नोट जब्त हुए हैं। नकली नोट के फीचर्स बिल्कुल असली नोट की तरह है। नोट बरामद होने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल और एनआईए के दल ने मालदा जिले के कालीचक थाना क्षेत्र से उमर फारूक उर्फ फिरोज को 2 हजार रूपए के 3 नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में सीमा सुरक्षा बल और एनआईए का दल जांच में जुटा हैं। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के मालदा से बड़े पैमाने पर नकली नोट की खेप पकड़ी गई। जांच दल अब पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रहा है कि आखिर नकली नोटों की टकसाल कहां पर है और इनकी छपाई कहां और किस प्रकार हो रही है।

सीमा सुरक्षा बल के अनुसार 15 फरवरी को तड़के 2.10 बजे आम के बागीचे के बीच भारतीय सीमा की ओर काले रंग का एक पैकेट फैंक दिया गया। ऐसे में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की नज़र उस ओर गई और वे उस ओर दौड़े मगर जब तक जवान पहुंचते बांग्लादेश की ओर पैकेट फैंकने वाले भाग निकले। जब जवानों ने पैकेट खोले तो उसमें 2 हजार रूपए के 100 नकली नोट बरामद हुए। इन नोट्स की कीमत 2 लाख रूपए तय की गई है। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान द्वारा इन नकली नोट्स को सैंपल के तौर पर भेजा है।

पीसीएल ने दो खिलाड़ियों को भेजा घर

इस महिला ने पाकिस्तानी झंडे के साथ लिखा- इंडिया को हराओ...

पाकिस्तान पर आत्मघाती का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -