दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया से 2 मौतें
दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया से 2 मौतें
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया का असर बढ़ने पर हड़कंप मच गया था लेकिन अब तो यह बात सामने आई है कि दक्षिणी दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू ने दो लोगों की जान ले ली है। दरअसल डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित अलग-अलग दो मरीजों की मौत हो गई है। कृष्ण 5 वर्ष निवासी इस्ट आॅफ कैलाश को 19 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मगर भर्ती करवाए जाने के बाद ही उसकी मौत हो गई। उसे डेंगू से पीड़ित बताया गया था। उसकी मौत डेंगू से होने की पुष्टि हुई है।

दूसरी ओर ओखला निवासी जमीर अहमद 67 को 9 सितंबर को भर्ती करवाया गया। जांच में उसे चिकनगुनिया का मरीज बताया गया। उसे उपचार दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस व्यक्ति को सेरेब्रल एंट्राॅफी, किडनी की परेशानी भी थी। मरीज काफी कमजोर हो चुका था और रिकवरी के लिए उसका शरीर तंत्र सपोर्ट नहीं कर रहा था।

माना जा रहा है कि राज्य में चिकनगुनिया से ग्रस्त मरीज बड़े पैमाने पर हैं और वे अस्पतालों में अपना उपचार करवा रहे हैं। सफदरजंग में डेंगू से बच्चे की मौत हो जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। अब तक डेंगू से मरने वालों की तादाद 19 पर पहुंच गई है।

प्रदेश में बढ़े डेंगू-चिकनगुनिया के मरीज, स्वाईन फ्लू का एक सैंपल पाॅजिटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -