सऊदी अरब के राजनयिक के सचिव पर 2 नेपाली महिलाओं से रेप का आरोप
सऊदी अरब के राजनयिक के सचिव पर 2 नेपाली महिलाओं से रेप का आरोप
Share:

गुड़गांव : सऊदी अरब के राजनयिक पर घरेलू सहायिकाओं से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। यही नहीं डीएलएफ और पुलिस द्वारा एनजीओ की सहायता से दोनों महिलाओं को मुक्त करवाया गया। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के राजदूत के सचिव पर यह आरोप लगा है। इन महिलाओं का मेडिकल करवाया गया।जिसके बाद न्यायाधीश के सामने बयान दिए गए। पुलिस द्वारा आरोपी सचिव और उनकी पत्नी के साथ बच्चों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव में सऊदी अरब के राजनयिक पर बलात्कार और शोषण का आरोप लगाया गया। आरोप लगाने वाली नेपाली लड़कियां थीं। इन्होंने बताया कि गुड़गांव ही नहीं यहां से 28 लड़कियों के साथ इन दोनों को सऊदी अरब ले जाया गया। यहां ये लड़कियां सेक्स रैकेट की शिकार हुईं।

लड़कियों का कहना था कि 25 अप्रैल और इसके बाद के दिनों में नेपाल में भूकंप आ जाने के बाद उनके पास बड़ा संकट गहरा गया और वे जाॅब की तलाश में भारत आ गईं। जिसके बाद सचिव के संपर्क में आने पर वे बलात्कार की शिकार हुईं। ये महिलाऐं नेपाली मूल की हैं जो कि इस राजनयिक के घर घरेलू नौकर के तौर पर काम करती थीं।

मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों को जेद्दाह से ही बंदी बनाया गया है। यह सऊदी परिवार अपने साथ इन लडकियों को गुड़गांव साथ में ही लेकर पहुंचा है। दरअसल इन महिलाओं की हालत देखकर नई नौकरानी यहां से भाग गई और उसने एक एनजीओ से संपर्क कर नेपाली दूतावास में शिकायत की साथ ही यहां पुलिस से शिकायत की गई। इस दौरान इन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की बात भी सामने आई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -