देह व्यापार करती धराई दो नाबालिग लड़कियां
देह व्यापार करती धराई दो नाबालिग लड़कियां
Share:

 बेगूसराय : यहां पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार का धंधा करते हुये पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कपासिया स्थित रेडलाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और यहां से दो नाबालिग लड़कियों के लिये एक ग्राहक को धर दबोचा। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 6 अन्य महिलाओं को भी पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि दोनो नाबालिग लड़कियों को दो दिन पहले ही धंधे में लाकर धकेला गया था। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से रेडलाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस अब उन लोगों को भी ढूंढने का काम कर रही है, जो नाबालिगों को रेड लाइट एरिया में पहुंचाने का काम करते है। पकड़ाई गई महिलाओं को जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस ने अभी भले ही छापेमारी कर सेक्स वर्करों समेत 2 नाबालिग लड़कियों को पकड़ा है, लेकिन इसके पहले भी पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमार कार्रवाई की है। बावजूद इसके अवैध रूप से चलने वाले देह व्यापार के धंधे पर पुलिस रोक लगाने में असफल रही है।

महिला को देह व्यापार के लिए बेचने से पहले गैंगरेपटीचर ने किया नाबालिग स्टूडेंट का रेपमेरी इज्जत लूटती रही, पति मुस्कुराता रहाबाप ने ही बनाया था मासूम को हवस का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -