सावन में पुरे परिवार संग कांवड़ लेकर गये थे यह अभिनेता...
सावन में पुरे परिवार संग कांवड़ लेकर गये थे यह अभिनेता...
Share:

भूतभावन भगवान महाकाल को श्रावण मास अत्यंत ही प्रिय है। इस मास में प्रकृति में हर कहीं हरियाली रहती है। श्रद्धालु शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाकर प्रसन्न करते हैं। इतना ही नहीं श्रावण मास में भगवान शिव की तरह - तरह से आराधना की जाती है। भगवान शिव उनकी आराधना से बहुत प्रसन्न होते हैं। तथा सुनने में आया है कि सावन के रंग में बॉलीवुड भी अछूता नही है. खबरों के मुताबिक श्रावणी मेले के दौरान वर्ष बालीवुड के महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा करने आए थे।

वर्ष 961 में पूरे परिवार के साथ वह यहां आए थे। पुराने भोला पंडा के बही खाते में उनके आज भी हस्ताक्षर हैं। सुपरस्टार शशिकपूर भी थे। वह उस समय बच्चे थे। सुल्तानगंज के पंडा चुन्नू मिश्रा और भोला पंडा बताते हैं कि श्रावणी मेले की महत्ता सुनकर की चर्चा सुनकर पृथ्वीराज कपूर सुल्तानगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर वाहिनी गंगा में डुबकी लगाई, जल भरा और बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

उसके बाद जल लेकर देवघर गए और बांबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ शशि कपूर भी थे। बाबा की महिमा में उन्होंने मंदिर के रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर भी किए। सुल्तानगंज के पुराने पंडों के अनुसार पृथ्वीराज कपूर यहां आकर काफी प्रभावित हुए थे। मंदिर और गंगा के प्रति उनकी श्रद्धा थी। आज भी कोई पर्यटक यहां आता है तो मंदिर के रजिस्टर में वह हस्ताक्षर करता है। पृश्वीराज कपूर के हस्ताक्षर आज भी मंदिर के लिए एक विरासत बन गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -