18 कांग्रेसी आज लेंगे शपथ,कलेक्टर ने दिए यह निर्देश
18 कांग्रेसी आज लेंगे शपथ,कलेक्टर ने दिए यह निर्देश
Share:

इंदौर/ब्यूरो। नगर निगम चुनाव में 19 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते हैं। मगर एक पार्षद के जेल में होने से 18 ही पार्षद शपथ लेंगे। देखा जाए तो शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में भाजपा के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और 64 भाजपा पार्षदों ने शपथ ली। हालांकि इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने निशाना भी साधा है।

 शनिवार दोपहर को कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगेगा। कांग्रेस के जीते पार्षदों सहित कांग्रेस के नेता कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि आयोजन शनिवार को दोपहर 12.15 बजे रखा गया था। मगर टाइम में बदलाव के चलते करीब 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और कलेक्टर दफ्तर में ही कांग्रेस के पार्षद शपथ लेंगे।
 
बाकलीवाल ने शुक्रवार को हुए भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। भाजपा सरकार अपने प्रचार-प्रसार के लिए जनता के टैक्स के द्वारा वसूली गई कमाई को शपथ समारोह में खर्चा किया। जो अव्यावहारिक है। अच्छा होता की इस शपथ समारोह में खर्च होने वाली रकम को इंदौर की जनता के विकास में लगाया जाता। उन्होंने बताया कि शनिवार को कलेक्टर दफ्तर में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सभी पार्षदों से कहा गया है कि बिना जुलूस के यहां शांतिपूर्ण रूप से आएं। ऐसा न हो कि हमारी वजह से आम जनता परेशान हो। 

इंदौर, उज्जैन महापौर समेत प्रदेश के पालिका और परिषद के अध्यक्षों ने ली शपथ

पोषण पुनर्वास केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारम्भ किया गया

रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया अधिकारी, लोकायुक्त ने सबके सामने उतरवाई पैंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -