चीन के 1600 कर्मचारियों ने कबूला इस्लाम
चीन के 1600 कर्मचारियों ने कबूला इस्लाम
Share:

मक्का। चीन की एक निजी कंपनी द्वारा मक्का के पहले मैट्रो रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य करने वाले 1600 कर्मचारियों ने हज के दौरान इस्लाम धर्म अपना लिया। दरअसल ये सभी कम्रचारी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। चीन की कंपनी ने 3 वर्ष पहले 6.7 अरब के प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ किया था। कर्मचारी तभी से वर्किंग वीज़ा लेकर मक्का में काम पर जा रहे थे।

दरअसल अल मदीना के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि इन कर्मचारियों को ईद उल अजहा के मौके पर उपहार भी भेंट किए गए। गौरतलब है कि रेल का यह प्रोजेक्ट पूरा होने में 2 वर्ष का समय लगेगा। जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा तो 1 लाख 20 हजार यात्री मैट्रो के माध्यम से हज यात्रा का लाभ ले सकेंगे। इस प्रोजेक्ट से मक्का में यातायात दुरूस्त करने में मदद मिलेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -