बांग्लादेश : बस की टक्कर में 16 की मौत, 50 घायल
बांग्लादेश : बस की टक्कर में 16 की मौत, 50 घायल
Share:

ढाका/बांग्लादेश: बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में 2 यात्री बसों में आमने - सामने की टक्कर होने से करीब 16 लोगों की मौत हो गई इस दौरान लगभग 50 यात्री घायल हो गए। यह हादसा राजधानी ढाका से करीब 125 किलोमीटर दूर सिराजगंज जिले के बंगबंधु पुल के पास हुआ। दरअसल, पश्चिमी ओर से चटगांव की ओर से रंगपुर जा रही बस गैबंधा क्षेत्र में एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में करीब 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस हादसे में बस चालक की भी जान चली गई। दूसरी ओर घायलों को चिकित्सालय ले जाया गया। तो वहीं 4 लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस दौरान मृतकों को मुआवज़ा देने की घोषणा भी की गई है। घायलों को उपचार दिया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -