‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’, इसी थीम पर निकली तमाम झांकियां
‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’, इसी थीम पर निकली तमाम झांकियां
Share:

नई दिल्ली: भारत देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस खास अवसर पर राजधानी दिल्ली में राजपथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति सिरिल रामाफोसा गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं।

आज बाजार में फिर नजर आयी सोना-चाँदी में बढ़त

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों और छह केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियां शामिल होंगी। इन मंत्रालयों की झांकियों में स्‍वच्‍छ भारत अभियान, सौभाग्‍य योजना और किसान गांधी झांकियां प्रस्तुति देंगी। दिल्‍ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आज विजय चौक से शुरू होकर राजपथ इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले तक का सफर करेगी। इसको देखते हुए परेड मार्गों पर सुबह यातायात पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली सहित देश भर में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं।

आज खुलते ही शेयर बाजार में दिखी मजबूत बढ़त

परेड में इस साल कुल 22 झांकियां शामिल होने वाली हैं। इनमें 16 झांकियां राज्यों की, वहीं छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों से होंगी। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान इत्यादि राज्यों की झांकी इस बार परेड में शामिल नहीं होगी। खास बात यह कि इस वर्ष तमाम झांकियों की थीम एक ही रहेगी- ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती’।

खबरें और भी:-

महज 12वीं पास भी कर दें आवेदन, लोअर डिवीजन क्लर्क पर वैकेंसी

यहां निकली डायरेक्टर पद पर नौकरी, सैलरी हर माह 2 लाख रु से अधिक

NIT भर्ती : वेतन 25 हजारु रु, यह है योग्यता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -