150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मौके पर ही चार ने दम तोड़ा
150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मौके पर ही चार ने दम तोड़ा
Share:

करसोग : रविवार को एक फिगो कार गहरी खाई मे जा गिरी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि कार के पूरे परखच्चे ही उड़ गए। इस पूरे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई शुरू कर दी है।

करसोग स्थित कोटलू के समीप स्लीहनी में रविवार को एक फिगो कार गहरी खाई में जा गिरी। सुबह 10 बजे के लगभग ड्राइवर ने स्लीहन के पास अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह भयानक हादसा हुआ। हादसे में कार 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।

जानकारी के अनुसार ये लोग कोटलू एक गूर के पास जा रहे थे। बताया जा रहा है कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बचाव कार्य में सहयोग किया। उपमंडलाधिकारी करसोग विवेक चौहन व तहसालीदर जीवन सिंह नेगली ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों को 20.20 हजार रुपए की राशि फौरी राहत के रूप में दी। घटना की पुष्टि डीएसपी संजीव भाटिया ने की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -