15 हज़ार ने एक साथ साइकिल चलाकर बनाया नया कीर्तिमान
15 हज़ार ने एक साथ साइकिल चलाकर बनाया नया कीर्तिमान
Share:

इंदौर : इंदौर साइक्लोथाॅन के प्रथम संस्करण के अंतर्गत करीब पंद्रह हज़ार से भी अधिक लोगों ने साइकिल चलाकर विश्व रिकाॅर्ड कायम किया। इस तरह का विश्व रिकाॅर्ड दक्षिण अफ्रीका में बनाया गया था। मगर इंदौर में आयोजित हुए इंदौर साइक्लोथाॅन के प्रथम संस्करण ने इस रिकाॅर्ड को भी तोड़ दिया। भारत में गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्डज़ के प्रमुख मनीष विश्नोई द्वारा कहा गया कि विश्व कीर्तिमान को लेकर इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन का दावा स्वीकृत करते हुए संगठन को बाकायदा प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया।

इस तरह के कारनामे को आयोजन में सबसे अधिक लोगों के साइकिल चलाने के विश्व कीर्तिमान के तौर पर मान्यता दी गई। गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्डज़ के प्रमुख मनीष विश्नोई द्वारा कहा गया कि विश्व कीर्तिमान को लेकर इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन का दावा स्वीकृत कर दिया गया। संगठन को प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। इस तरह के कारनामे को आयोजन में सबसे अधिक लोगों द्वारा साइकिल संचालन के विश्व कीर्तिमान के तौर पर मान्यता दी गई।

उनके द्वारा गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्डज़ में इस आयोजन का नाम दर्ज कर दिया गया है। इस रिकाॅर्ड पुस्तिका के अधिशासियों के हवाले से यह कहा गया है कि बीता विश्व रिकाॅर्ड दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में वर्ष 2012 में तैयार किया गया था। यहां पर 8500 लोगों द्वारा साइकिल का संचालन किया गया था।

इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन के आयोजन से पूर्व इंदौर साइक्लोथाॅन में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस आयोजन में अतिथि थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस तरह के आयोजन में मेजबान की भूमिका में थे। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय साइकिलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के प्रमुख और इंदौर साइकिलंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -