15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा गिरफ्तार
15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा गिरफ्तार
Share:

रायपुर: 15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा गिरफ्तार कर लिया गया है। कृष्णा हांसदा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी का रीजनल कमिटी का सदस्य है। पुलिस कृष्णा हांसदा से संगठन के राज उगलवाने में जुटी हुई है। वरीय अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा को जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। 

नक्सली को डुमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर से पकड़ा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। पूछताछ के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को पारसनाथ के तराई वाले क्षेत्रों में देखा गया था। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी। SP के निर्देश पर CRPF और जिला पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कृष्णा हांसदा फतेहपुर इलाके में सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया। कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

बताया जाता है कि हाल के कुछ सालों में पारसनाथ इलाके में नक्सली निरंतर अपनी जमीन खो रहे थे। ऐसे में कृष्णा हांसदा संगठन के लिए इस इलाके में बड़ी शक्ति था। उसकी गिरफ्तारी भाकपा माओवादी संगठन के लिए तगड़ा झटका है। कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी से संगठन, पारसनाथ इलाके में अवश्य कमजोर पड़ेगा। बता दें कि कृष्णा हांसदा की गिनती हार्डकोर नक्सलियों में की जाती है।

'हत्या के लिए संपर्क करें'! गिरफ्तार हुआ हत्या की सुपाड़ी लेने वाला 'किंग्स ऑफ कालिया' गैंग

तार-तार हुई रिश्तों की मर्यादा! 15 वर्षीय मासूम के हाथ-पैर बांधकर कमरे में ले गए चाचा-फूफा और फिर...

दो बेटियों के पिता ने किया 5 वर्षीय मासूम का बलात्कार, खून से लथपथ बच्ची को देख काँप उठे माँ-बाप

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -