14 साल के लड़के ने छेड़ा जर्मन महिला को
14 साल के लड़के ने छेड़ा जर्मन महिला को
Share:

पन्ना: यहां एक 14 वर्षीय लड़के द्वारा एक जर्मन महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि जर्मन महिला पन्ना की गलियों से गुजर रही थी, तभी एक लड़के ने उससे छेड़छाड़ की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जर्मन निवासी महिला उलिके रेइनहार्ड बच्चों के उत्थान हेतु काम करती है और इसी सिलसिले में वह पन्ना आई थी। महिला ने बताया कि वह गलियों से गुजर रही थी, तभी उसे एक 14 साल के लड़के ने गलत तरीके से स्पर्श किया। महिला ने लड़के से इसका कारण पूछा तो जवाब मिला वह एक आदमी है इसलिये...!

हैरान महिला ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है। जर्मन की इस महिला ने अपने साथ घटित इस घटना को फेसबुक पर पोस्ट किया था और यह वायरल हो गया। महिला ने यह भी लिखा है कि लड़के साथ और भी उसके हम उम्र लड़के थे, उसे छूने के बाद वह दोस्तों के साथ भाग गया था, लेकिन बाद में उसे लोगों की मदद से उसने पकड़ लिया। लड़के की हरकत की जानकारी महिला ने उसके परिजनों को भी दी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -