सनातन धर्म में लौटे 1250 ईसाई, BJP नेता ने गंगाजल से पखारे सबके चरण
सनातन धर्म में लौटे 1250 ईसाई, BJP नेता ने गंगाजल से पखारे सबके चरण
Share:

रायपुर: हाल ही में छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे 1250 व्यक्तियों ने हिन्दू धर्म में वापसी कर ली है। वहीं महासमुंद के कटान पाली गांव में मंगलवार को आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ में इन व्यक्तियों ने घर वापसी का काम किया है। वही महायज्ञ का आयोजन आर्य प्रतिनिधि समाज की तरफ से किया गया था। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने ईसाई मशीनरी के शिकार हुए इन व्यक्तियों को गंगाजल से चरण पखार कर मूल धर्म में वापसी करवा दी है।

इस के चलते भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री ने यहां तक कहा है कि जब तक धर्म परिवर्तन के शिकार हुए हर एक शख्स की हिन्दू धर्म में वापसी नहीं हो जाती है तब तक घर वापसी का अभियान निरंतर चलता ही रहेगा। वहीं उन्होंने मौजूद व्यक्तियों से हिंदुओं का धर्म बदलवाने वालों का विरोध करने की भी अपील की है। तथा इस समारोह में मुख्य तौर पर स्वामी देव नंद, आचार्य अंशुदेव आर्य, राजेन्द्र भाई साहब, नंदकुमार साय, पंडित ऋषिराज आर्य, पंडित पंकज भारद्वाज, रामचन्द्र अग्रवाल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव के खुटा पानी में 400 परिवार के 1200 व्यक्तियों को घर वापसी करवाई गई थी। वही प्रबल प्रताप सिंह ने उस समारोह का भाग बनते हुए कहा था कि हिंदुत्व की रक्षा करते उनके जीवन का एकमात्र ही संकल्प है। उन्होंने यहां तक कहा था कि घर वापसी करने वाले ज्यादातर परिवार बसना सरायपाली के थे तथा ऐसे में सनातन धर्म में लौटने वाले परिवारों ने बताया था कि लगभग 3 पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों के साथ धर्म परि वर्तन हो चुका था तथा उस वक़्त वह बहुत ही निर्धन हुआ करते थे। उनको कुछ आर्थिक सहायता एवं रोगों के उपचार की मद दप्राप्त होने का लालच प्राप्त होने के बाद ही धर्म परिवर्तन करवा दिया गया था।

IPL 2022: मुंबई की गर्मी से बेहाल विदेशी प्लेयर्स, बोले- ऐसे मौसम में कभी नहीं रहा

Lockdown: जब इतिहास में पहली बार थम गए थे भारतीय रेलवे के पहिए, जो विश्व युद्ध में भी नहीं रुके थे

महंगाई ने तोड़ी आम लोगों की कमर! तेल, आटा समेत इन चीजों में हुई भारी बढ़ोतरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -