चीन में गैस रिसाव से 12 की मौत
चीन में गैस रिसाव से 12 की मौत
Share:

बीजिंग : चीन में एक कोयला खदान में गैस रिसाव के चलते करीब 12 लोगों की मौत हो गई। पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में यह हादसा हुआ। हादसे के समय खदान में कार्य चल रहा था और करीब 700 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे थे। हालांकि इन श्रमिकों में से 12 श्रमिकों की मौत हो गई। दूसरी ओर बचावकर्मियों को जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे।

बताया जाता है कि इस खदान का स्वामित्व तोंग्हुआ माइनिंग इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड के पास है। उनके द्वारा प्रयास किए गए और 692 श्रमिकों को निकाल लिया गया। हालांकि 13 श्रमिक खदान में फंस गए। गैस के प्रभाव में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ, उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। अब उसका उपचार किया जा रहा है हालांकि इस कर्मचारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उनका कहना था कि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने भी इस मामले में जानकारी दी है। इस समाचार एजेंसी ने कहा है कि 316 बचावकर्मिंयों ने 46 चिकित्साकर्मियों की सहायता से बचाव अभियान चलाया गया। जो कि सुबह तक पूरा हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -