लीबिया के समुद्री तट पर मिले 117 शव
लीबिया के समुद्री तट पर मिले 117 शव
Share:

एथेंस : लीबिया के समुद्री तटों पर बहकर 119 शव आने की खबर है। अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका भू-मध्य सागर में डूब गई थी। इसके बाद समुद्र में बचाव कार्य चलाया गया, जिसमें 340 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जब कि 9 शव बरामद हुए थे। ये शरणार्थी और प्रवासी उत्तर अफ्रीका से यूरोप के दक्षिणी तट की ओर जा रहे थे।

इसी जद्दोजहद में समुद्र पार करने की कोशिश में जोखिम भरी और लंबी यात्रा करने के दौरान ये सभी डूब गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं है। लीबिया के रेड क्रीसेंट के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोस्त्राती ने बताया कि लीबिया के पश्चिमी शहर जवारा के पास स्थित समुद्र तट से कुल 117 शव निकाले गए, जिसमें से 75 महिलाएं, 6 बच्चे व अन्य पुरुषों के है।

इनमें से कुछ प्रवासी अफ्रीका से भी थे। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो नौका मिली है वह शायद पीड़ितों को ले जा रही थी, लेकिन तेज हवाओं और पानी की लहरों की वजह से शव एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, जिसके कारण अधिकारियों के लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि त्रासदी कहां हुई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -