पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची 10वीं की छात्रा, टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म, परिजन और डॉक्टर के उड़े होश
पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची 10वीं की छात्रा, टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म, परिजन और डॉक्टर के उड़े होश
Share:

हाथरस: यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई यहाँ बिन ब्याही 10वीं की छात्रा मां बन गई। पेट दर्द की शिकायत लेकर हाथरस जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी आई बिन ब्याही 10वीं की छात्रा ने हॉस्पिटल के शौचालय में एक बच्ची को जन्म दिया। यह देख उसके परिवार के लोगों के होश उड़ गए। यहां पर पहुंची महिला हॉस्पिटल के स्टाफ ने बच्ची व उसकी मां को हॉस्पिटल के वार्ड में ले जाकर एडमिट किया। बच्ची को हॉस्पिटल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं इस मामले की पुलिस तहकीकात में जुटी है।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह 10वीं कक्षा में एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है। ननिहाल के ही रहने वाले एक शख्स से उसके शारीरिक संबंध बन गए। लड़की की मानें तो उसे इस बात का अहसास भी नहीं हुआ कि वह गर्भवती है। लड़की ने बताया कि जिगर बढ़ने की बीमारी है, उसका देसी उपचार चल रहा है। जिसकी वजह से उसके शरीर पर सूजन आई हुई थी। लगभग 4 दिन पहले ही वह ननिहाल से अपने गांव आई थी। जहां पर उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवार के लोग उसे जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर उसके पेट में दर्द होने की खबर दी। दस्त होने पर परिजन उसे हॉस्पिटल के शौचालय में ले गए, जहां पर लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया, यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इस बात की खबर हॉस्पिटल में उपस्थित स्टाफ को हुई तो नवजात बच्ची और उसकी मां यानि युवती को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 

वही इस मामले की खबर प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को हॉस्पिटल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। युवती भी वार्ड में भर्ती है। सीएमएस डॉ. शैली सिंह ने बताया कि एक बिन ब्याही लड़की ने जिला चिकित्सालय के शौचालय में बच्ची को जन्म दिया। बच्ची व उसकी मां को शौचालय से लाकर महिला चिकित्सालय में भर्ती कर लिया है। बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। इस मामले की खबर उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

आपत्तिजनक हालत में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक आ गए गांववाले, नग्न ही दौड़ाया और फिर...

'आप लिख लो MP की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है', राहुल गांधी का दावा

'ये गालियां और नफरत, मैं आपके सपनों को पूरा करने के लिए झेल रहा हूं', MP में बोले PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -