'कांग्रेस के 10 साल बनाम भाजपा के 10 साल, बहस कर लो राहुल गांधी..', स्मृति ईरानी का खुला चैलेंज
'कांग्रेस के 10 साल बनाम भाजपा के 10 साल, बहस कर लो राहुल गांधी..', स्मृति ईरानी का खुला चैलेंज
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भाजपा के नेतृत्व वाले NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) के 10 साल के शासन की तुलना पर बहस में भाग लेने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मैदान चुन सकते हैं जबकि भाजपा बहस के लिए एक पार्टी कार्यकर्ता का चयन करेगी।

नागपुर में 'नमो युवा महासम्मेलन' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बहस के लिए आमंत्रित किया और कहा, "अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच रही है तो उन्हें कान खोलकर सुन लेना चाहिए। 10 साल का शासन किसका बेहतर रहा, इस पर बहस हो जाए। मैदान तुम चुनो, कार्यकर्ता हम चुनेंगे।" ईरानी ने दावा किया कि अगर युवा मोर्चा का कोई कार्यकर्ता उनके सामने बोलना शुरू कर देगा तो राहुल गांधी बोलने की "ताकत खो देंगे"।

उन्होंने कहा, ''मैं गारंटी देती हूं कि अगर युवा मोर्चा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के सामने बोलना शुरू कर दे तो उनकी बोलने की ताकत खत्म हो जाएगी।'' उन्होंने गरीबों के लिए बैंक खाते, घरों में शौचालय, 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त राशन और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे कल्याणकारी कदम उठाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सराहना की। स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि युवा मोर्चा का कोई भी कार्यकर्ता राहुल गांधी को हराने में सक्षम है। 

कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जब रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, तब राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह नहीं आए। अहंकार अभी भी बरकरार है और घमंड दूर नहीं हुआ है।" 

आज ओडिशा को 19600 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, इन विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रतिबंधित किया जाए P@RN ..! सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल

'अपने काम से काम रखें पश्चिमी देश..', विदेश मंत्री जयशंकर के बेबाक जवाब का मुरीद हुआ रूस, जानिए क्या कहा ?
:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -