10 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
10 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Share:

मथुरा : मथुरा में 10 वर्षीय लड़की के साथ बुधवार रात कथित रूप से किए गए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लड़की अस्पताल में भर्ती थी तथा दुष्कर्म करने से पहले उसे लालच देकर अस्पताल से बाहर लाया गया था। थाना प्रभारी सी.बी.सिंह ने शुक्रवार को बताया, "सिर्फ एक व्यक्ति मामले में शामिल है। हमने उसे गिरफ्तार किया है। एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।" हालांकि, अस्पताल इस संबंध में कुछ और ही कह रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन.के.गर्ग ने गुरुवार रात कहा, "एक लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। एक व्यक्ति असलम को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य फरार हैं।" उन्होंने कहा, "महिला चिकित्सक आज (गुरुवार) उपलब्ध नहीं है, इसलिए लड़की का परीक्षण शुक्रवार को किया जाएगा।"

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर घटना को लेकर चुप्पी साधने के आरोप लगाए हैं और उनका कहना है कि अस्पताल की शिकायत पर पुलिस ने देरी से कार्रवाई की। लड़की अप्रैल में रेलगाड़ी से गिर कर घायल हो गई थी, उसके पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उसे रेलवे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा, "पुलिस कुछ को बचाने की कोशिश कर रही है।" अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, "वे उसे बिस्किट और चॉकलेट देने का प्रलोभन दे उसे अस्पताल से बाहर ले गए। फिर वे उसे अस्पताल के पार्क के सुनसान स्थान ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -