सहारनपुर जिला कारागार में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
सहारनपुर जिला कारागार में 1 महिला और 22 पुरुष कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला कारागार में एक महिला और 22 पुरुष कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने सभी कैदियों का जिला अस्पताल स्थित ART सेंटर में पंजीकरण कराकर इलाज शुरू करवा दिया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि संबंधित सभी कैदियों के परिवार वालों की भी जांच कराई जाएगी।

कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर जेल में कैदियों की कुछ जांचें की थीं, जिसमें HIV का भी टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में 23 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक महिला और बाकी पुरुष कैदी हैं। बता दें कि इससे पूर्व जेल में छह मरीज ही HIV संक्रमित पाए गए थे अचानक तादाद बढ़ने से अधिकारी भी हैरत में हैं। जेल प्रशासन की मानें तो सभी संक्रमित कैदियों के परिवार के लोगों की भी HIV टेस्ट कराया जाएगा।

वहीं, इस मुद्दे पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि कैदियों/ बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। कुछ कैदियों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी संख्या 20 से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर कैदी ड्रग ऐडिक्ट हैं। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने कहा है कि 24 कैदियों में HIV संंक्रमण पाया गया है। जेल में पांच महीने में दो बार जांच शिविर लगाया गया था। इनकी रिपोर्ट अब सामने आई है। इनमें टीबी और एड्स के लक्षण देखते हुए इनके नमूने लिए गए थे।

कड़ा पहनने पर सिख युवती को परीक्षा में बैठने से रोका, कोर्ट तक पहुंचा मामला

सड़क परियोजनाओं के लिए पूंजी बाजार तलाश रही है सरकार : गडकरी

'अब्दुल्ला आज़म के दो बर्थ सर्टिफिकेट, फिर भी फर्जीवाड़ा नहीं..', SC में ऐसा क्यों बोले सिब्बल ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -