आज ही दिन आग लगने से हुई थी हजारों लोगों की मौत, जानिए आज का काला इतिहास
आज ही दिन आग लगने से हुई थी हजारों लोगों की मौत, जानिए आज का काला इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे 8 दिसंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। इतिहास में 8 दिसंबर को कई ऐसे काम हो चुके हैं, जिसके कारण इस दिन की ऐतिहासिक अहमियत है। आज आज यानी 8 दिसंबर का इतिहास...

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं, जिनमें ये प्रमुख हैं:-
1863 - चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से लगभग ढाई हजार व्यक्तियों की मौत।
1875 - देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।
1881 - आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से अधिक व्यक्तियों की मौत।
1900 - प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
1967 - कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी।
1980 - दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में सम्मिलित रहे जान लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयार्क में गोली मारकर हत्या कर दी।
1983 - ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लॉर्डस में पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की अनुमति दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया, तत्पश्चात, ऐसा संभव हो सका।
1987 - अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 - रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।
2000 - फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
2002 - अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी एवं जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
2004 - पाकिस्तान ने 700 कि।मी। मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 - अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली प्राइवेट कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया।

दिल्ली शर्मसार ! बिन बुलाए शादी में पहुंचे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, सुनकर झूम उठेंगे आप

10 मिनट के अंदर शादी से 20 लाख के जेवर ले उड़ी महिला, ऐसे दिया कांड को अंजाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -