मामी में हुई ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की स्क्रीनिंग
मामी में हुई ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की स्क्रीनिंग
Share:

मामी में निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ की स्क्रीनिंग हुई। जिसे बेहद पसंद किया गया। फिल्म कहानी उन चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो आज़ाद जीवन जीना चाहती हैं।

इस अवसर पर ख्यात डायरेक्टर प्रकाश झा ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन फिल्म है। आप इसे नारीवादी फिल्म कह सकते हैं, क्योंकि सभी मुख्य पात्र महिलाएं ही हैं, लेकिन यह एक महिला और उसकी इच्छाओं की सिंपल कहानी है।’’ उन्होंने, निर्देशक की सरहाना करते हुए इसे लीक से हटकर बताया।

रत्ना, सुशांत, अहाना कुमरा और प्लाबिता बोरठाकुर के साथ फिल्म में काम करने वाली कोंकणा ने कहा कि वह फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। अलंकृता श्रीवास्तव के अनुसार, ‘‘यह फिल्म विभिन्न फिल्मोत्सवों में प्रदर्शित की जा चुकी हैं, मगर रिलीज होने की तारीख तय नहीं हुई है।  ‘लिपस्टिक अंडर माइ बुर्का’ में चार अलग-अलग पीढिय़ों की महिलाओं की सोच और जीवन को दर्शाया गया है, जो रूढि़वादी सामाजिक बेडिय़ों को तोडक़र अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, प्रकाश झा, सुशांत सिंह, कोंकणा सेन शर्मा और अरशद वारसी ने शिरकत की।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -