OMG! शाहरुख-सलमान के बारे में ऋतिक ये क्या बोल गए
OMG! शाहरुख-सलमान के बारे में ऋतिक ये क्या बोल गए
Share:

शाहरुख़ खान और ऋतिक रोशन की फिल्म 'रईस' और 'काबिल' 25 जनवरी को एक साथ भिड़ने वाली हैं। इन दोनों स्टार्स के क्लैश को दूर करने के लिए  हाल ही में बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की और दोनों को बेस्ट ऑफ लक कहा। 

इधर, जब ऋतिक से इस तस्वीर के बारे में अपनी प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने एक नई कहानी बयां कर दी। ऋतिक का कहना था कि ये तस्वीर काफी दिलचस्प है क्योंकि शाहरूख और सलमान साथ में शूटिंग तो कर रहे थे लेकिन दोनों ही स्टार्स का मूड काफी खराब था। उस समय स्थिति ये थी कि दोनों ही हर बात पर मुंह बना रहे थे।  

ऋतिक ने आगे कहा कि यह फोटो फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के समय का है। उस समय दोनों ही आस पास की लोकेशन से खुश नहीं थे। हम लोग एक गांव में शूट कर रहे थे। उस समय मैं अपने पापा राकेश रोशन को असिस्सट कर रहा था।

लोकेशन पर सारी सुविधाएं तो थी नहीं और इसलिए शाहरूख - सलमान थोड़ा परेशान थे। वो हर चीज़ को टोकते हुए कह रहे थे कि ये कैमरे पर कैसा लगेगा। जगह कितनी गंदी हैं। कैमरे पर अच्छी नहीं लगेगी। हालाँकि, फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दोनों उठकर आए और मेरे पापा को थैंक यू कहा।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -