धारा 144 के बावजूद, एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर को लेकर महिलाओ ने किया थाने का घेराव
धारा 144 के बावजूद, एसपी गौरव तिवारी के ट्रांसफर को लेकर महिलाओ ने किया थाने का घेराव
Share:

कटनी। भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच करने वाले अधिकारी एसपी गौरव तिवारी के स्थानांतरण के विरोध में 4 थे दिन कटनी से विजयराघवगढ़ तक लोगों ने प्रदर्शन किया। ये सभी एसपी गौरव तिवारी के ट्रान्सफर को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनकी मांग थी कि एसपी गौरव तिवारी का ट्रांसफर कैंसल कर दिया जाए। इस मामले में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों के ही साथ करीब 500 महिलाओं ने प्रदर्शन किया।शुक्रवार से सुभाष चौक में धारा 144 लागू कर दी गई थी बावजूद इसके महिलाओ ने थाने का घेराव कर दिया गया।

इतना ही नहीं राज्यमंत्री संजय पाठक के इस्तीफे की मांग तक कर दी गई। अधिकारियों को चूड़ियां भेंट की गईं। इस मामले को विपक्षी दलों द्वारा पुरजोर तरह से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस द्वारा प्रमुख तौर पर विरोध किया जा रहा है और रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कटनी का यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रिपोर्ट सौंप दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत शर्मा ने इस मामले में कहा कि पार्टी फिलहाल तो पांच राज्यों के चुनाव पर ध्यान दे रही है लेकिन इस मामले को लेकर पार्टी में बात हुई है और यदि आवश्यकता हुई तो फिर मंत्री पाठक से बात की जा सकती है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी रहे शशिकांत शुक्ला ने शुक्रवार को कटनी के नए एसपी की कमान भी  संभाल ली है. गौरतलब है कि गौरव तिवारी अब छिंदवाड़ा एसपी का पर्दभार जल्द ही ग्रहण करने वाले हैं।

एसपी का तबादला रोकने सड़को पर उतरे हजारो लोग

कहां देखा है ऐसा पुलिसवाला, ट्रांसफर हुआ तो शहर हो गया बंद

कटनी के सिंघम SP गौरव तिवारी पर बनने जा रही है फिल्म

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -