महिंद्रा ने लॉन्च किया अपने एसयूवी थार का टॉय वर्जन
महिंद्रा ने लॉन्च किया अपने एसयूवी थार का टॉय वर्जन
Share:

देश की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी थार का टॉय वर्जन लॉन्च कर दिया हैं। इस के इस थार की कीमत 17,900 रु. है। यह बिल्कुल असल गाड़ी जैसा है। बुधवार को कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पर  ट्वीट किया कि जीप की कीमत 1960 में सिर्फ 12,421 रु. थी। अब कंपनी का टॉय वर्जन भी इससे महंगा है।

महिंद्रा के इस टॉय वर्जन की खूबिया की बात की जाए तो इसमें सीट बेल्ट, ब्रेक और एक्सीलरेटर पैन, फ्रंट-बैक गियर शामिल है। जानकारी के मुताबिक रिमोट कंट्रोल से अभिभावक इस गाड़ी को नियंत्रित कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 4 किमी/घंटा है। यह फुल चार्ज होने पर 1 से डेढ़ घंटे तक गाड़ी चल सकती हैँ।

आपको बता दे कि भारतीय बाजार में गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों ने भी पिछले कुछ समय में यह कार्य शुरू किया है। इससे पहले विदेशों में ऐसा होता रहा है। हालांकि ऐसा कम ही होता है कि कोई गाड़ी अपने किसी मॉडल का टॉय वर्जन भी निकाले। कुछ गाड़ियों के टॉय वर्जन बहुत ही ज्यादा महंगे होते हैं। 

 

मारूति अपने नए प्रोडेक्ट स्विफ्ट को 2018 के ऑटो एक्सपो में करेगी लॉन्च

अब आप भी खरीद सकते हैं दुनिया की पहली फ्लाइंग कार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -