निलंबित IPS अधिकारी हिमांशु के खिलाफ आई पत्नी प्रिया सिंह
निलंबित IPS अधिकारी हिमांशु के खिलाफ आई पत्नी प्रिया सिंह
Share:

बिहार/पटना। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के विरूद्ध कथित विवादित टिप्पणी करने वाले निलंबित आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार के विरूद्ध उनकी पत्नी ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल उनकी पत्नी प्रिया सिंह ने आरोप लगाया है कि हिमांशु ने पैसों और जायदाद के लिए उनके साथ विवाह किया था। प्रिया सिंह ने हिमांशु के परिजन पर दहेज प्रताड़ना और प्राणघातक हमले का आरोप लगाया है।

आईपीएस हिमांशु कुमार को उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को लेकर ट्विट करने के बाद निलंबित कर दिया गया था। दरअसल दहेज में करोड़ों की कीमती जमीन और बड़ी राशि प्रिया सिंह के परिजन से हिमांशु ने ले ली थी। हिमांशु कुमार को लेकर उनकी पत्नी प्रिया सिंह ने आरोप लगाया कि विवाह के दूसरे दिन ही उन्हें पता लगा था कि हिमांशु के किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध हैं।

निलंबित आईपीएस हिमांशु कुमार की पत्नी प्रिया सिंह का कहना था कि हिमांशु काॅम्बिंग गश्त के बहाने और नाइट ड्युटी के बहाने घर से चला जाता था। जब उसके परिजन से कहा तो उन्होंने ने भी प्रिया सिंह को चुप करवा दिया और उनकी बात नहीं सुनी। कई बार हिमांशु विरोध करने पर मारपीट की स्थिति में आने लगता।

प्रिया सिंह ने हिमांशु की इन बातों से तंग आकर अपने माता पिता के घर वापस आना बेहतर समझा। अपने माता पिता के दबाव में आकर हिमांशु प्रिया सिंह को घर वापस ले आया। जब तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार से उन्होंने अपील की तो भी इस मामले में कुछ नहीं हुआ। प्रिया सिंह और हिमांशु कुमार के तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है।

योगिराज में छात्रा ने मनचलो से तंग आकर की आत्महत्या

पार्क में बैठे युवक युवतियों को परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों को CM योगी ने किया सस्पेंड

CM योगी आदित्यनाथ से फराह खान के पति शिरीष ने मांगी सशर्त माफ़ी...

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -