पूर्व पार्षद के पास निकले 30 करोड़ रुपए के पुराने नोट
पूर्व पार्षद के पास निकले 30 करोड़ रुपए के पुराने नोट
Share:

बेंगलुरू : कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलोर में एक पूर्व पार्षद के यहां छापामार कार्रवाई हुई तो वह करोड़ों का आसामी निकला। इस दौरान पुलिस ने 500 रूपए और 1 हजार रूपए के पुराने नोट का बंडल जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। दरअसल पूर्व पार्षद नागराज के घर छापेमारी की गई।

इस दौरान पश्चिमी बेंगलुरू के हेन्नुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एन श्रीनिवास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पार्षद के आवास से बड़े पैमाने पर रूपए बरामद हुए। इस दौरान लगभग 30 करोड़ के नोट मिले हैं। इन नोट्स में पुराने नोट शामिल हैं। दरअसल नोटबंदी के बाद से नागराज पुराने नोट को नए से बदलने के धंधे में लगा हुआ था।

नागराज द्वारा वर्ष 2002 में बेंगलुरू नगर महापालिका के पार्षद का चुनाव प्रकाश नगर वार्ड से निर्दलीय जीता था। गौरतलब है कि नागराज विधायक के चुनाव के लिए भी मैदान में अपना भाग्य आजमा चुका है। अब पूर्व पार्षद की संपत्ती की जांच और बंद नोट्स को लेकर जांच की जा रही है।

बड़ी खबर : जल्द आ रहा है 200 रुपए का नया नोट

आज पुराने नोट बदलने का आखिरी दिन, RBI कार्यालयों में मची रेलमपेल

ब्लैकमनी : ED ने कसा CA और CAS पर शिकंजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -