सिक्युरिटी मैनेजर ने की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़
सिक्युरिटी मैनेजर ने की महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में एक सिक्युरिटी मैनेजर पवन दहिया ने होटल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की। छेडछाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होटल ने इस पर कार्रवाई करते हुए मैनेजर को हटा दिया। महिला और उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने सिक्योरिटी मैनेजर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जाॅंच प्रारंभ कर दी है। जानकारी सामने आई है कि यह मैनेजर पवन दहिया होटल के गेस्ट रिलेशन में काम करने वाली महिला की साड़ी का पल्लू खींच रहा था और उसके परिधान हटाने का प्रयास कर रहा था।

इस घटना के दौरान मैनेजर का एक काफी करीबी कर्मचारी भी वहाॅं था हालांकि इस कर्मचारी को मैनेजर ने वहाॅं से बाहर कर दिया था। 33 वर्षीय महिला आरोप लगा चुकी है कि उक्त मैनेजर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल चुका है। महिला एरोसिटी के होटल प्राइट प्लाजा में करीब 2 वर्ष से गेस्ट रिलेशन सेक्शन में कार्य करती है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 29 जुलाई को उसका जन्मदिन था।

पवन ने उसे अपने कमरे में बुलाया फिर उसका पल्लू खींचा पवन का कहना था कि होटल के एक रूम में उसे उसके साथ ही रहना होगा। पवन ने महिला को गिफ्ट देने की बात भी कही। महिला की शिफ्ट करीब 2 बजे तक की थी। पवन ने एरोसिटी मैट्रो स्टेशन तक उसे कार में बैठाने का प्रयास भी किया। उक्त महिला ने मेट्रो स्टेशन से एचआर विभाग को फोन किया मगर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई।

जानकारी सामने आई कि महिला द्वारा इस मामले की शिकायत करने के बाद महिला को एक दिन पहले गुरूवार की रात्रि 17 अगस्त को होटल से निकाल दिया गया। जिस युवक ने महिला को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए थे उसे भी निकाल दिया गया। हालांकि बाद में होटल के मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है। होटल के पब्लिक रिलेशन आॅफिसर ने मैनेजर को निलंबित करने की जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि महिला को निलंबित किया गया है या नहीं।

बराला के फार्म हाउस पर पहुॅंची पुलिस, विकास बराला को किया गिरफ्तार

दिल्ली के कई बड़े होटल्स पर एनजीटी ने कसी नकेल

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -