7 साल तक देवर करता रहा दुष्कर्म फिर भी चुप रही भाभी, पढ़िए भाभी की मज़बूरी
7 साल तक देवर करता रहा दुष्कर्म फिर भी चुप रही भाभी, पढ़िए भाभी की मज़बूरी
Share:

कैथल। हमारे समाज में देवर भाभी के रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है। देवर का फ़र्ज़ होता है कि वह अपनी मां सामान भाभी का ख्याल रखे और उसकी रक्षा करे। लेकिन हरियाणा के कैथल में एक युवक ने अपने बड़े भाई की विधवा पत्नी का सहारा बनने के बजाय उसकी मज़बूरी का फायदा उठाकर सालो तक दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला अपने देवर की इस करतूत से परेशान हो गई तो शिकायत दर्ज कराई।

जनकारी के मुताबिक साल 2010 में पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद घर में अपनी भाभी को अकेला देख देवर की नियत डोल गई। आरोपी देवर ने जोर जबरजस्ती कर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने जब देवर की करतूत के बारे में अपने सास ससुर को बताया तो आरोपी युवक ने माफ़ी मांगते हुए महिला को शादी करने का वादा किया।

पति की मौत के बाद बच्चो के भविष्य को देखते हुए पीड़ित महिला देवर के साथ शादी के लिए मान गई। इसके बाद देवर कई सालों तक अपनी भाभी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला जब भी शादी का कहती तो वह किसी तरह बात को टाल देता था। 7 साल तक दुष्कर्म का शिकार होती आ रही पीड़ित महिला के सिर सर जब पानी गुजर गया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

साथ ही पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी देवर ने उसके पति की बिमा राशि भी हजम कर गया। महिला जब आरोपी की हरकतों से तंग आ गई और उसे अहसास हुआ कि जसक शोषण किया जा रहा है तो इंसाफ की आस लिए पुलिस के पास पहुची और आरोपी देवर व सास के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -