कन्या को पूजे तो बना रहे माता का आशीर्वाद
कन्या को पूजे तो बना रहे माता का आशीर्वाद
Share:

श्रद्धालु नागरिकों द्वारा वैसे तो नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन या कन्या भोज का आयोजन किया जाकर माॅं दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किये जाते है लेकिन सामान्य दिनों में भी यदि कन्या का पूजन किया जाये तो माता की कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहता है। कन्या पूजन या कन्या भोजन का समय कभी भी निश्चित किया जा सकता है, लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन कन्या पूजन करें तो अति उत्तम माना गया है।

हमारे शास्त्रों में कन्या को देवी का स्वरूप बताया गया है। कहा जाता है कि जो लोग नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन कर भोजन कराते है उन्हें माॅ दुर्गा प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी कर देते है। यही कारण होता है कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि से लेकर दशहरा के बाद तक कन्या भोज व पूजन के आयोजन बड़ी संख्या में होते है। सामान्य दिनों में भी पूजन किया जा सकता है, इसमें कोई बुराई नहीं है। पूर्णिमा तिथि पर कम से कम एक कन्या को घर बुलाकर पूजन करें और साथ ही खीर का प्रसाद उसे ग्रहण कराकर आशीर्वाद लें तो घर में हमेशा सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।

Video : कैसे-कैसे झूठ बोलती है लड़कियां

Video : BF से ब्रेकअप के बाद क्या करती है लड़कियां?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -