आंखों के सामने आया बजरंगी भाईजान का दृश्य,सोनू
आंखों के सामने आया बजरंगी भाईजान का दृश्य,सोनू
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के समीप सीमापुरी से 6 वर्ष पूर्व अपहृत किया गया लड़का सोनू गुरुवार को अपने देश वापस आ गया। दरअसल वह एक भारतीय नागरिक है। उसका 6 वर्ष पूर्व दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से अपहरण हो गया था। एक बांग्लादेशी नागरिक ने सोनू के बारे में उसके पेरेंट्स को जानकारी दी थी। इस बच्चे का इसकी मां के साथ डीएनए परीक्षण करवाया गया, तो डीएनए उसकी मां से मैच हो गया। दो दिन से बच्चा सोनू और उसके अभिभावक ढाका के इंडियन हाई कमीशन में थे।

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोनू को भारत लाए जाने की जानकारी भी दी। सोनू के पिता ने सुषमा का धन्यवाद दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लिखा है कि उनके प्रयास रंग ले आए हैं। बांग्लादेश ने सोनू को इंडियन अथाॅरिटी को सौंप दिया। वर्ष 2010 में अपहृत किए गए सोनू को बांग्लादेश के जसोर में पकड़ लिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आदेश दिया कि इंडियन हाई कमीशन के दल को जसोर भेज दिया गया।

दरअसल वह एक चाइल्ड केयर होम में निवास कर रहा था। दरअसल 23 मई 2016 को बांग्लादेश के जहमाल इब्नमूसा ने दिल्ली में सोनू की माता मुमताज से भेंट की। जिसके बाद मूसा सोनू के फैमिली सदस्यों के साथ फाॅरेन सचिव से भेंट की। ये सुषमा स्वराज से मिले। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अधिकारों को एक्शन लेने के लिए कहा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -