पहली रोटी गाय को, फिर लगाए भगवान को भोग
पहली रोटी गाय को, फिर लगाए भगवान को भोग
Share:

घर में भोजन बनाने के बाद गाय को रोटी खिलाने से न केवल सुख समृद्धि आती है वहीं घर में लक्ष्मी देवी की भी कृपा बनी रहती है। इसलिए पहली रोटी गाय को खिलाए तथा बाद में घर के मंदिर या पूजा स्थान पर भोजन का भोग लगाकर ही परिजनों को भोजन ग्रहण करना चाहिए। भोजन का भोग सुबह लगाया जाए तथा गाय को रोटी भी सुबह ही डालना चाहिए। गाय में देवी देवताओं का वास रहता है तथा गाय का महत्व प्राचीन शास्त्रों में उल्लेखित है।

शास्त्रों में यह बताया गया है कि गाय की सेवा करने से जो पुण्य फल प्राप्त होता है, वह किसी अन्य की सेवा से कदापि नहीं। भले ही गाय की सेवा न की जाए लेकिन गाय को रोटी तो हर दिन दी ही जा सकती है। ध्यान रहे गाय को जो रोटी दी जाए, उस पर घी या तेल आदि बिल्कुल भी न लगाया जाए। कोरी रोटी ही गाय को आस्था के साथ दी जाना चाहिए।

हो सके तो गाय पर हाथ लगाकर उसे सिर पर लगा ले, इस तरह से करना गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। गाय को रोटी देते वक्त मन में किसी तरह की शंका भी न रखी जाए और न ही यह विचार हो कि हम तो हर दिन गाय को रोटी देते है।

पवार ने कहा उपयोगिता के बाद गाय को खाना गलत नहीं

आजम खान ने लौटाई शंकराचार्य की गाय, बदनाम करने के लिए करवा सकता है हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -