भारत में निवास करते है कुल 33000 नास्तिक
भारत में निवास करते है कुल 33000 नास्तिक
Share:

नई दिल्ली : भारत जैसे धार्मिक देश न जाने कितने ही लोग नास्तिक है अर्थात् जो भगवान को नहीं मानते है। इसे लेकर अब एक आंकड़ा पेश किया गया है। आंकड़ो के मुताबिक महाराष्ट्र के लोग सबसे ज्यादा नास्तिक है। 2011 में हुए जनगणना के आंकड़ो के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत में 33 हजार नास्तिक रहते है।

हैरान करने वाली बात ये है कि सबसे अधिक नास्तिक गांवों में रहने वाले लोग है, जिनकी संख्या लगभग 22,828 है। शहरी क्षेत्रों में यही संख्या 10,476 है। जारी किए गए आंकड़ो में राज्यानुसार जानकारी दी गई है। जिसमें महाराष्ट्र से 9,652, मेघालय में 9089 और केरल में 4,896 नास्तिक रहते हैं। राजधानी दिल्ली में 541 नास्तिक हैं।

इस हिसाब से 1 अरब 20 करोड़ आबादी वाले इस देश में 0.0027 फीसद ऐसे लोग ऐसे हैं जिनको ईश्वर पर विश्वास नहीं है। भारत को धार्मिक मान्यताओं वाला देश कहा जाता है, जहां कई तरह के धर्म व पूजा पद्धति है, ऐसे में ये आंकड़े चौकाने वाले है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -