अमेरिका ने चीन से कहा, भारत को NSG की सदस्यता दिलाकर रहेंगे
अमेरिका ने चीन से कहा, भारत को NSG की सदस्यता दिलाकर रहेंगे
Share:

वाशिंगटन​ : अमेरिका न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की एंट्री को लेकर प्रतिबद्ध है। चीन के कारण बीते सप्ताह ही भारत की एनएसजी सदस्यता में गतिरोध आया था। इसके एक सप्ताह बाद ही अमेरिका को चीन ने साफ कहा है कि एक देश सहमति आधारित संगठन में सहमति को तोड़ सकता है। ऐसे सदस्य को जवाबदेह बनाना चाहिए।

अमेरिकी राजनीतिक मामलों के उपमंत्री टॉम शैनन ने कहा है कि अमेरिका एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर प्रतिबद्ध है। राजनयिक ने दुख जताते हुए कहा कि बीते सप्ताह सियोल में हुई बैठक में उनकी सरकार भले ही भारत को मेंबर बनाने में सफल न रही हो। आगे उन्होने कहा कि हम मानते है कि सहमति आधारित संगठन में एक देश सहमति को तोड़ सकता है।

लेकिन ऐसा करने पर उसे जवाबदेह बनाया जाना चाहिए न कि अलग-थलग किया जाना चाहिए। हम चाहते है कि भारत आगे बढ़े। भारत और अमेरिका मिलकर बैठक करें कि सियोल में क्या हुआ। राजनयिक प्रक्रियाओं पर नजर रखते हुए देखें कि हम क्या करें। चीन के विरोध के कारण ही भारत एनएसजी का सदस्य बनते-बनते रह गया।

भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता का वाहक और चीन को दक्षिणी चीन सागर में होने वाली हरकतों को पागल करार देते हुए शैनन ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि नई दिल्ली हिंद महासागर में बड़ी भूमिका निभाएं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -