दूरदर्शन पर इंदिरा के कार्यक्रम का प्रसारण न होने पर युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध
दूरदर्शन पर इंदिरा के कार्यक्रम का प्रसारण न होने पर युवा कांग्रेसियों ने किया विरोध
Share:

नई दिल्ली : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दूरदर्शन भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ता दूरदरर्शन का भाजपाई करण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आखिर सरकार ने प्रदर्शित नहीं किया। जिसके चलते युवा कांग्रेसी अपना विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर दूरदर्शन कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता आक्रोशित थे। 

दूरदर्शन का भाजपा द्वारा अपने प्रचार के लिए उपयोग करने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। विरोध के स्वरूप कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने बसों में भरकर दूसरे स्थान पर पहुंचाया। कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि दूरदर्शन पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम दिखाऐं। यह कार्यक्रम न दिखाए जाने पर युवा कांग्रेसियों ने आपत्ती ली।

जब कांग्रेस द्वारा सशक्त भारत यात्रा निकाली जा रही थी तो पुलिस द्वारा इसे रोक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। जिस पर कांग्रेसी भड़क उठे। उनका कहना था कि इंदिरा गांधी और सरदार पटेल की स्मृति में यात्रा निकलना है।

केंद्र सरकार ने लौह पुरूष और पूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की याद में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया था और अब यही सरकार युवा कांग्रेस को यात्रा निकालने नहीं दे रही थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -