आप नहीं जानते होंगे राफेल नडाल के जीवन से जुड़ी खास बातें
आप नहीं जानते होंगे राफेल नडाल के जीवन से जुड़ी खास बातें
Share:

आज लाल बजरी के किंग यानी कि दिग्गज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल का बर्थडे है। राफेल नडाल का जन्म 3 जून 1986 को स्पेन में हुआ था। आज कल फ्रेंच ओपन चल रहा है और इसके किंग नडाल फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल क्वाटर फाइनल में अपना स्थान बनाया। राफेल नडाल आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है।  तो चलिए उनके जन्मदिन पर जाने उनके बारें में कुछ खास बातें

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को क्ले कोर्ट का किंग कहा जाता है। शायद इस बारें में आप नहीं जानते होंगे कि राफेल नडाल पहले राइट हैंड थे, परन्तु उनके कोच ने उनसे लेफ्टहैंड से खेलने की बात कही और उसके  उपरांत उन्होंने कोच की सलाह को माना और आज राफेल विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं। राफेल नडाल टेनिस में करियर बनाने से पहले फुटबाल भी खेल चुके हैं। राफेल नडाल मालोरका और रियाल मैड्रिड क्लब के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। रियाल मैड्रिड क्लब राफेल नडाल का पसंदीदा क्लब भी है। नडाल को फुटबाल खेलने के अतिरिक्त गोल्फ, फिशंग करना ऐर प्लेस्टेशन गेम खेलना भी खूब पसंद है।

जब राफेल नडाल 12 साल के थे तब उनकी मुलाकात दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रिचर्ड गास्के से हुई थे। राफेल नडाल और रिचर्ड गास्के के बीच भी अच्छी दोस्ती बनी हुई है। राफेल नडाल अंधविश्वास में भी कभी विश्वास रखते हैं। राफेल नडाल जब मैदान में खेलने उतरते हैं तो खेल की शुरुआत में ही अपनी पानी की बोतल को वहां रख देते हैं और किसी को वहां से उस बोतल को हटाने की इजाजत नहीं देते हैं।

राफेल नडाल की गर्लफ्रेंड मारिया फ्रांसिस्का परेलो से उनकी मुलाकात उनकी बहन मारिया इसाबेल नडाल ने करवाई थी। राफेल नडाल खासा बहुत ही शर्मीले किश्म के इंसान है और मीडिया के सामने आने से कतराते हैं। कुछ खास मौकों पर ही नडाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मीडिया के सामने आते हैं। 30 वर्षीय उनकी गर्लफ्रेंड मारिया फ्रांसिस्का परेलो ने खुद को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखे हुए है और किसी सोशल मीडिया पर सक्रीय नहीं रहती हैं। राफेल नडाल औरमारिया फ्रांसिस्का परेलो पिछले 14 वर्ष से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। मीडिया से शर्माने वाले राफेल नडाल बार्सिलोना के डेली अखबार एल पेरिडिको डी कैटेलन्य के संपादक भी हैं। राफेल नडाल की पसंदीदा मूवी की बात करें तो उन्हें ग्लैडियेटर और टाइटेनिक बहुत पसंद हैं।

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की अयोध्या में होने वाली रैली हुई रद्द

भारत चौथी बार बना जूनियर एशिया चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी मात

नॉर्वे ग्रैंडमास्टर शतरंज 2023 में नाकामुरा से मिली गुकेश को हार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -