देश की इन रसोइयों के बारे में जानते है आप ?
देश की इन रसोइयों के बारे में जानते है आप ?
Share:

हमारे देश में हर किस्म के लोग रहते है हर जाती के लोग निवास करते है। ऐसे में हर कोई अलग अलग किस्म के खाने का भी शौकीन है। हमारे देश भारत में खाने को काफी महत्व दिया जाता है और जब खाने को इतना महत्व दिया जाता है तो किचन को कितना महत्त्व दिया जाता होगा जरा सोचिए आप। यह बताने की जरूरत हमे नहीं है। तो आज हम आपको देश के कुछ विशाल रसोइयो में लेकर चलते है जिनके बारे में सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी।

1. धर्मस्थला, कर्नाटक - भगवान शिव इस मंदिर में बाहुबली के रुप में विराजमान हैं. धर्मस्थला के मंजुनाथ मंदिर में हर दिन करीब 50 हज़ार लोग दर्शन के लिए आते हैं. यहां हर दिन इतने ही लोगों के लिए प्रसाद तैयार होता है. 50 हज़ार लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था भी करता है. इसी से आप यहां के किचन के साइज़ का अंदाज़ा लगा सकते हैं।

2. शिरडी, महाराष्ट्र - साईं बाबा के भक्त हर दिन हज़ारों की तादाद में यहां दर्शन के लिए उमड़ते हैं. इस मंदिर में तीन विशाल किचन हैं, जहां भक्तों के लिए प्रसाद बनाता है. सुबह के नाश्ते के साथ यहां 40 हज़ार लोगों का खाना हर दिन बनता है. ये देश का सबसे बड़ा सोलर किचन भी है।

3. Taj Sats, डेल्ही - ताज होटल और सिंगापुर एयरपोर्ट का साझा किचन कोलकाता, चेन्नई, अमृतसर, मुंबई और दिल्ली के एयरपोर्ट्स को खाना सप्लाई करता है।

4. IRCTC, नोएडा - इंडियन Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के नोएडा किचन को भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक किचन होने का दर्जा प्राप्त है. इस किचन में हर दिन लाखों खाने के पैकेट तैयार किए जाते हैं।

5. अक्षय पात्र, हुबली - अक्षय पात्र एक NGO है, जिसके किचन में Mid Day Meal के तहत हर दिन 15 मिलियन बच्चों के लिए खाना बनाया जाता है। 6. स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - सिखों के सबसे पूज्यनीय स्थल स्वर्ण मंदिर में बनने वाला प्रसाद हर रोज़ करीब एक लाख लोग ग्रहण करते हैं. 'गुरु का लंगर' नाम से प्रसिद्ध इस प्रसाद को बनाने वाले किचन को दुनिया का सबसे बड़ा किचन कहा जाता है, जहां लोगों को खाना फ्री मिलता है।

7. जगन्नाथ मंदिर, पुरी - भगवान जगन्नाथ के इस मंदिर में हर दिन प्रसाद के रुप में 56 भोग लगाया जाता है. ये 56 अलग-अलग डिशेज़ होती हैं, जिन्हें प्रसाद के रुप में बांटा जाता है. जिसे बनाने के लिए उपयोग में आती है इसकी विशाल रसोई।

8. ISKON मंदिर - दुनियाभर में फ़ैले इस संस्था के मंदिर में हर दिन अनगिनत लोगों के लिए प्रसाद बनता है. जन्माष्टमी के दिन लोगों के लिए बनने वाले प्रसाद की मात्रा तीन गुनी तक हो जाती है. यही कारण है कि मंदिर के किचन को इस लिस्ट में जगह मिली है।

यहाँ हर तीन साल में कब्र से निकाली जाती हैं लाशें, खींचते है फोटो

इस शख्स ने दिया बच्चे को जन्म, पिलाता है अपना दूध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -