एक्टिंग से लेकर इन चीजों तक आप भी बना सकते है अपना करियर
एक्टिंग से लेकर इन चीजों तक आप भी बना सकते है अपना करियर
Share:

आपको अगर कहानी या स्क्रिप्ट लिखने का शौक है। या हिंदी सिनेमा जगत से प्यार है। तो आप अपनी इस कला और प्यार के बलबूते बॉलीवुड में अपना करियर भी बना सकते है। दरसल, देखा जाए तो आधुनिक युग में यह करियर के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आप फिल्म मेकिंग का कोर्स कर करियर को नई दिशा भी प्रदान कर सकते है। आइए, जानते हैं क्या होता है फिल्म मेकिंग और इसके लिए कौन से कोर्स हैं उपलब्ध।

जाने क्या है फिल्म मेकिंग: किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने से पहले अच्छी तरह से उसके बारे में जान ले। फिल्म मेकिंग एक कला है। फिल्म मेकिंग के लिए एक बेहतर स्क्रिप्ट का होना अति आवश्यक है। फिल्म मेकिंग स्क्रिप्ट के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें चरित्र होते हैं, एक कहानी होती है, हर कहानी की एक भाषा होती है। फिल्म में कई दृश्य होते हैं, ध्वनियों का दृश्यों के साथ मिलान होता है, स्पेशल इफेक्ट्स होते हैं और गीत-संगीत होता है। अर्थात एक फुल एंटरटेनमेंट का डोज।

फिल्म मेकिंग के लिए यह योग्यता जरूरी: वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में बेहतर करियर निर्माण के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अत्यंत आवश्यक है। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स भी उपलब्ध हैं। और ग्रेजुएशन स्तर पर भी अलग-अलग संस्थान कोर्स कराते हैं। अगर बैचलर कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपका बारहवीं पास होना जरूरी है। वही पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 40 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य है।

यहां हैं अवसरों की भरमार: फिल्म मेकिंग का कोर्स करने के बाद आपके पास 1 या 2 नहीं बल्कि ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जिनमे ये विकल्प मुख्य रूप से शामिल है। स्क्रीनप्ले, निर्देशन, सिनेमेटोग्राफी, संगीत, कोरियोग्राफी, और वीडियोग्राफी इत्यादि।

प्राचीन काल में मध्य प्रदेश किन जनपदों का हिस्सा था ?

रद्द हुई बिहार में 10 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती प्रक्रिया, बैठक में हुआ ये फैसला

पंजाब के लोक नृत्य कौन-कौन से हैं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -