क्या आपको भी दिखते है सपनो में रत्न, जानिये उनके परिणाम
क्या आपको भी दिखते है सपनो में रत्न, जानिये उनके परिणाम
Share:

हमारे ज्योतिष शास्त्रों में रत्नों को बहुत महत्त्व दिया गया है कई ज्योतिष आचार्य हमें अपनी राशि अनुसार उन्हें ग्रहण करने की भी सलाह देते है पर क्या आप जानते है ये रत्न धारण करने के अलावा यदि सपने में भी दिख जाए तो हमें इसका वैसा ही परिणाम मिलता है जैसा इनको ग्रहण करने पर मिलता है। तो आइये जानते है की कौन सा रत्न सपने में दिखने से कैसा फल प्राप्त होता है।  

हीरा-  यदि आपको सपने में हीरा दिखाई देता है तो निश्चित ही आपके किसी से प्रेम संबंध बनेंगे।
नीलम -  यदि आपको नीलम सपने में दिखाई दे तो आपकी उन्नति और प्रगति के रास्ते खुलेंगे।
स्फटिक- आप यदि सपने में स्फटिक देखते है तो आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
लालड़ी- यह रत्न आकस्मिक रूप से धन प्राप्त होने के संकेत देता है।
कटैला- यदि आप कटैला सपने में देखते है तो आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मूंगा- रोग, कष्ट और शत्रु नष्ट होंने के संकेत देता है।
गोमेद- यदि आपको सपने में गोमेद दिखाई देता है तो आपका समय समस्या की स्‍थिति में परिवर्तन होगा।
लहसुनिया- यदि आपको सपने में लहसुनिया दिखाई देता है तो आपको मान-सम्मान मिलेगा। 
फ़ीरोजा- यदि आपको सपने में फिरोजा दिखाई देता है तो आप व्यापार या रोजगार के अवसर आएंगे।
लाजवर्त- आप यदि सपने में लाजवर्त देखते है तो आपको यश में प्राप्त होगा।
सुलेमानी- यदि आपको सपने में सुलेमानी दिखाई देता है तो आपका मित्रों से मतभेद होगा।
माणिक्य- आप यदि सपने में माणिक्य देखते है तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।
मोती- आप यदि सपने में मोती देखते है तो आपको सुख-शांति प्राप्त होगी।
पन्ना- सपने में पन्ना दिखाई देने से धनलाभ होगा।
पुखराज- यदि आपको सपने में पुखराज दिखाई देता है तो घर में क्लेश होने के संकेत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -