बदला जा सकता है मुगलसराय स्टेशन का नाम, राज्य सरकार ने दिया प्रस्ताव
बदला जा सकता है मुगलसराय स्टेशन का नाम, राज्य सरकार ने दिया प्रस्ताव
Share:

नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने की कवायद की जा रही है। दरअसल मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर रखे जाने का प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय में पहुंच गया। अब यह बात सामने आई है कि गृहमंत्रालय इस क्षेत्र का नाम बदलने पर विचार करेगा। उत्तरप्रदेश कैबिनेट की बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती वर्ष पर आयोजनों को समर्पित कर दिया गया।

उत्तरप्रदेश की कैबिनेट में मुख्यरूप से प्रस्ताव रखे गए। इस स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखने का प्रस्ताव किया गया। केंद्रीय गृहमंत्रालय को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिए गए प्रस्ताव को लेकर एक अनुरोध पत्र दिया गया है। अनुरोध पत्र को लेकर कहा गया है कि इस मामले में सरकार जल्द कार्रवाई करेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के तौर पर उत्सव मना रही है। ऐसे में दीनदयाल उपाध्याय को 1967 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती संस्करण अखिल भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चयनित किया गया।

बीजेपी सदस्य के पति के खिलाफ कार्रवाई करने वाली श्रेष्ठा ठाकुर का ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ सरकार ने सहारनपुर हिंसा की रिपोर्ट गृहमंत्रालय को सौंपी

कर्जमाफी को लेकर UP सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली बैठक

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -